Translate

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

घुवारा। अनुसूचित जाति अध्यक्ष विजय अहिरवार का नगर मे हुआ भव्य स्वागत...अनुसूचित जाति के प्रेरणा स्त्रोत बने विजय अहिरवार।

//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। भाजपा मे लम्बे से सेवाये दे रहे विजय अहिरबार को भाजपा मे अनुसूचित जाति का मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर नगर के लोगो के द्वारा फूलमाला के साथ स्वागत किया गया तथा नगर मे भव्य रैली निकाली गई जिसमे जगह जगह स्वागत किया गया

नगर के युवा नेता विजय अहिरबार के ऊपर लोगो ने कई अरोप लगाये लेकिन सभी को नजर अंदाज कर के नगर मे होने बाले सभी कार्यो को गंभीरता से लेने का संकल्प लिया।

जहा एक ओर विजय अहिरबार को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने की खुशी है वही दूसरी ओर कुछ लोगो को शरीर के अंदर जलन हो रही है  

लेकिन विजय अहिरवार को इस चीज का कोई असर नही है क्योकि विजय अहिरवार ने शपथ ग्रहण करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन वरिष्ठ अधिकारी के पास दिया था  उसी आधार पर जिला अध्यक्ष ने विजय को नगर अध्यक्ष बनाया गया था।

लेकिन लखन फौजदार ने साफ कर दिया है कि विजय अहिरबार  किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि से नही जुडा है यदि भविष्य मै कोई जानकारी प्राप्त होती है तो मे स्वमं कार्यबाही करबाउगा।

 इस रैली मे लखन फौजदार. विनोद अहिरवार. नरेन्द्र फौजदार. सूरज , अनिल सालू, प्रकाश, देशराज ,  के साथ सैकडो की संख्या मे लोग रहे।