Translate

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

छतरपुर। गाजेबाजे, पुष्प वर्षा, तुलादान के साथ धूमधाम से निकाली गई नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी की धन्यवाद एवं आभार यात्रा।


 •  जटाशंकर,मातगुंवा होते हुए मोटे के महावीर मंदिर में पहुँचकर आशीर्वाद लेकर शहर के मुख्य मार्गों से धूमधाम से निकाली गई धन्यवाद एवं आभार यात्रा,जगह जगह हुआ नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का स्वागत।

//आशीष मिश्रा//

ब्यूरो छतरपुर। धन्यवाद एवं आभार यात्रा, जटाशंकर,मातगुंवा होते हुए पहुँची मोटे के महावीर मंदिर, मंदिर में पहुँचकर नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने हनुमान जी के दर्शन करके आशीर्वाद लिया इसके बाद शहर के छत्रसाल चौक से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई रैली, जगह जगह हुआ तुलादान एवं स्वागत

छतरपुर के भाजपा कार्यालय में होंगा समापन,जिस रैली में भाजपा युवा  मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का जगह जगह पुष्प वर्षा एवं तुलादान से स्वागत किया गया और आशीर्वाद दिया, नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा,भाजपा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह,जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया सहित भाजपा के सभी वरिष्ठजनों एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित रैली में शामिल हुई महिलाओं एवं युवा मोर्चा लोगो को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया,इस मौके पर शामिल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह,चंदला विधायक राजेश प्रजापति, प्रदेश मंत्री ललिता यादव, जिला महामंत्री अरविन्द्र पटेरिया,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला साहू,पप्पू चौरसिया ,पूर्व जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे , दिलीप अहिरवार,पूर्व जनपद अध्यक्ष मोनू यादव, मणिकांत चौरसिया,अभिषेक परिहार, स्नेहलता रैकवार, कार्यालय मंत्री अरविंद त्रिपाठी,नगर मंडल अध्यक्ष पारस दुबे,वरिष्ठ नेता धीरेंद्र नायक,अशोक रैकवार,अरविंद रावत, मिंटू पंडा,अरवेंद्र बुंदेला,शैला सिंह,प्रियंका द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव, शशिकांत अग्निहोत्री, शुभम लाला, विवेक शर्मा, दिनेश मिश्रा,विक्की सिंह, अंकिता विश्वकर्मा, यशपाल राजपूत आदि सहित भारी संख्या में भाजपा के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।