//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। सेवा सहकारी समिति बाजना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपभोगताओं को आज दिसंबर माह का निशुल्क व नियमित राशन वितरित किया गया।
शासकीय उचित मूल्य दुकान पर बुधवार को उपभोगताओं को दिसंबर माह का राशन वितरण किया गया।
इसमें गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रबंधक संतोष तिवारी व विक्रेता विनोद जैन ने निशुल्क व प्रदेश सरकार द्वारा नियमित राशन का वितरण किया ।
इसमें उपभोगताओं को शासन की योजना अनुसार प्रत्येक परिवार को 10 किग्रा राशन प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब उपभोगताओं को मार्च 2022 तक निशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।