//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों की चुनाव प्रक्रियाओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिये नियुक्त किये गये प्रेक्षक श्री कृष्ण मोहन गौतम ने बुधवार 22 दिसम्बर को बक्स्वाहा का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिये अब तक की जा चुकी तैयारियों की जानकारी ली।
और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया।