//रत्नेश रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)। तहसील अंतर्गत सुविख्यात जैन तीर्थक्षेत्र नैनागिरि (रेशंदीगिरि) में भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह का अभिनंदन कर पांच सूत्रीय विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर प्रार्थना/मांग पत्र प्रस्तुत किया , इस संबंध में उन्होंने कमेटी को आश्वस्त किया ।
जैन तीर्थ नैनागिरि की कमेटी ने जैन धर्मशाला परिसर स्थित नवीन आफिस में गरिमामय सादे समारोह मे माननीय मंंत्री श्री पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री लोधी जी का तिलक पगडी लगाकर शाल श्रीफल वस्त्रपट्टा माला प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह साहित्य तीर्थ परिचय भेंट कर सम्मानित किया एवं पांच सूत्रीय विकास कार्यों का मांग पत्र भेंट कर चर्चा की, जिस संबंध में माननीय मंत्री जी व विधायक जी ने कमेटी के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया। इस मांग पत्र मे जैन तीर्थ नैनागिरि के पारस सरोवर (तालाब) का गहरीकरण सौन्दर्यकरण कराए जाने , इस तालाब के किनारे पूर्व व दक्षिण में रोड का निर्माण कराए जाने ,इस तालाब के जल मंदिरों, मानस्तंभ एवं पर्वत के जैन मंदिरों को जाने वाला पुराना पुल पथ का नव निर्माण कराए जाने , पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ कराए जाने पवित्र क्षेत्र घोषित कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई ।
इस अवसर पर मंत्री जी एवं विधायक जी ने जैन तीर्थ पर स्थित प्राचीन मंदिरों मे जाकर दर्शनकर प्राचीनता की जानकारी ली।
इस अवसर पर जैन तीर्थ नैनागिरि की ट्रस्ट कमेटी के उप मंत्री राजेश जैन रागी पत्रकार, ट्रस्टी अशोक कुमार, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अभय फट्टा, उपमंत्री वीरेंद्र सिंघई व सुरेश हल्लू गूगरा के साथ ही नीतेश नैनधरा, राकेश जैन, महेन्द्र भूसा, पंकज बन्ना , मैनेजर शिखर चंद्र, सहायक मैनेजर निखिल ,रिषभ सेठ सहित कई सदस्य शामिल रहे।