//आशीष मिश्रा//
खजुराहो(छतरपुर)। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में जिले में अनियमिताएं करने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही के अभियान में एसडीएम राजनगर द्वारा खजुराहो के वार्ड क्रमांक 6, 11, 12 एवं 13 के शासकीय उचित मूल्य दुकानदार को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एसडीएम राजनगर ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानदार विक्रेता श्री भानु प्रकाश चौबे से तय समय में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के लिये कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। विक्रेता के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज हुई है। एसडीएम द्वारा उचित मूल्य विक्रेता, सहायक विक्रेता तथा उपभोक्ताओं की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 13 अचनार में जांच की गई।
उनके द्वारा निर्धारित मात्रा से कम सामग्री प्रदान करना, तय मूल्य से अधिक राशि लेना, पात्रता अनुसार सभी उपभोक्ताओं में से केवल कुछ ही उपभोक्ताओं को PMGKY अन्न योजना के तहत सामग्री वितरित करने सहित, राशन दुकान के स्टॉक खाद्यान्न सामग्री का भण्डारण कम पाये जाने जैसी गंभीर अनियमिताएं पायी गई। जिसके चलते उन्हें म.प्र. सार्वजनिक प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 11 एवं 13 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की कंडिका 3-7 के तहत दोषी माना जाकर स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया। जवाब नहीं देने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही होगी।
क्या है पूरा मामला
पर्यटन नगरी खजुराहो में कोरोना कॉल के दौरान शासन द्वारा गरीबों को भेजा गया रासन उन्हें नहीं मिल सका। मामला शासकीय उचित मूल्य की दुकानें मामला खजुराहो के वार्ड क्र.5 ललगुबां (मंजूरनगर), वार्ड क्र. 1,24 खरोही तथा वार्ड क्र.3 जटकरा की शासकीय उचित मूल्य की दुकानें महिमा महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्या. द्वारा संचालित की जा रही हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार उक्त सभी दुकानें छतरपुर से आनेवाले लालू राजपूत ही करते हैं जिन्होंने इस माह में केवल 1 या 2 दिन आकर खाद्यान्न वितरण करते हुए आने वाली 20 जनवरी को रासन
वितरण करने को कहा था, लेकिन आज भी 20 जनवरी को दुकान नहीं खोली, जिससे गरीब दुकान खुलने गए। गौरतलब है कि विक्रेता द्वारा इस माह की 11 जनवरी दिन मंगलवार को रासन दुकान से कुछ उपभोक्ताओं को एक माह का ही रासन दिया था तथा फिर 20 जनवरी गया तबसे दुकान लगातार बंद है, जबकि आज तारीख 20 जनवरी को क्षेत्रीय सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी. डी. शर्मा भी इसी क्षेत्र के दौरे पर रहे लेकिन विक्रेता पर इसका कोई असर नहीं रहा और दुकान बंद रखी।