Translate

बुधवार, 26 जनवरी 2022

दमोह। कलेक्टर बोले कि "कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जायें...उलंघन पर होगी कार्रवाई"


  

ब्यूरो दमोह।  कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने कहा जिले में लगातार कोरोना केसेस बढ़ रहे हैं, कल जिले में 149 केस सामने आए थे, आज भी दमोह में ज्यादा केस आने की स्थिति दिख रही है। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। बगैर मास्क के बाहर नहीं जाएं, भीड़ वाले क्षेत्र से लोग दूर ही रहने का प्रयास करें, अगर कहीं जाना पड़ता है तो मास्क का प्रयोग जरूर करें।

            उन्होंने कहा शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कार्य नहीं किया जाना चाहिए, सभी लोग उसका पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोरोना के जो केस की बढ़ोतरी दिख रही हैं, तो उसे कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। कलेक्टर ने आमजन से कहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, अगर कहीं पर भी उल्लंघन होता है शासन द्वारा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।