Translate

बुधवार, 26 जनवरी 2022

टीकमगढ़। आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित, 27 आवेदनों पर हुई सुनवाई।



नेटवर्क टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में अपर कलेक्टर श्री आईजे खलको ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 

जनसुनवाई में 27 आवेदनों पर हुई सुनवाई

       जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 27 आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। साथ ही शेष आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यंाग पेंशन, राहत राशि के वितरण, जाति प्रमाण पत्र तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी के भविष्य निधि के भुगतान सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।