Translate

बुधवार, 26 जनवरी 2022

पन्ना। क्षेत्रवासियों को चल चिकित्सा इकाई सुविधा का मिला लाभ।

ब्यूरो पन्ना। जेकेसेम (सेन्ट्रल) लिमिटेड पन्ना प्लांट द्वारा क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के उद्देश्य से यदुपति सिंघानिया स्पंदन योजना के तहत चल चिकित्सा इकाई के माध्यम से सोमवार से ग्राम कोनी से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सुविधा शुरू की गई है। पहले दिन 80 से अधिक ग्रामवासियों द्वारा उत्सुकता के साथ चलित चिकित्सा इकाई की सुविधाओं का लाभ उठाकर उपचार करवाया गया। इसी तरह मंगलवार को भी ग्राम कोनी में लोगों ने उपचार का लाभ उठाया। इलाज के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कम्पनी द्वारा लगभग 50 लाख रूपये लागत की चल चिकित्सा इकाई से क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामों के निवासियों को इलाज की सुविधा प्रदान की गई है।