Translate

बुधवार, 19 जनवरी 2022

बिन बिजली गुजर रही सूनी रातें...बक्सवाहा क्षेत्र में विद्युत सफ़्लाई बंद होने से ग्रामीण परेशान।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निवार में पिछले दो दिनों से बिजली कटौती की जा रही है...बिल्कुल भी साफ्लाई चालू नहीं की जा रही है । 

स्पष्ट कर दें कि निवार और मडिया बुजुर्ग गांव के बीच में रामकुंड् धाम के मेले में बिजली की सप्लाई की जा रही है. जबकि मेलों पर प्रतिबंध लगा हुआ।

स्पष्ट कर दें कि सिर्फ निवार गांव की बिजली सप्लाई बंद है जबकि मडिया बुजुर्ग की बिजली सप्लाई चालू  है, जहां कोरोना महामारी के दौरान शासन द्वारा स्कूल बंद किए गये है वहीं दूसरी ओर बच्चे लाइट न होने से ऑनलाइन पड़ नहीं पा रहे जबकि बोर्ड की परीक्षा नजदीक आ रही है।

स्थानीय प्रतिपाल लोधी का कहना है कि जिनके बिल का भुगतान पूर्ण है. कम से कम उन्हें तो बिजली दें।