Translate

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

बाजना। बच्चों ने किया वन का भ्रमण...साथ ही वन्य प्रणियों की सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। वन मंडल के वन परिक्षेत्र बाजना में मप्र ईको पर्यटन विकास के सहयोग से 2 दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। नयाखेरा के जंगल में स्कूली विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उन्हें पर्यावरण व वन्य प्रणियों की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में अध्यनरत 120 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एके दीक्षित बिजावर की उपस्थिति में विद्यार्थियों को जंगल का भ्रमण कराया गया। बच्चों को कैप टी शर्ट एवं बैग दिए गए। रेंजर आशुतोष अग्निहोत्री एवं मास्टर ट्रेनर जेपी रावत सेवा नेतृत्व एसीएफ ने विद्यार्थियों को वन्य प्राणी, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छता ईको पर्यावरण, जल एवं मृदा संरक्षण के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने चित्रकला, निबंध, गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। वनरक्षक रामेश्वर मिश्रा के सहयोग से 2 दिवसीय आयोजन सफल रहा।