//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सोमवार को प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल भीमकुंड पहुंचे। संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने उनकी भीमकुंड में भव्य अगुवानी की। खजुराहो से वह कुंडलपुर जा रहे थे उसी दौरान कुछ देर के लिए वह भीमकुंड में रुके यहाँ राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन के उपरांत आरती में शामिल हुए। बडामलहरा विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी भी उनके साथ मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमकुंड पहुंचकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माला तिलक से स्वागत किया इसके पश्चात वह भीमकुंड बाजना होते हुए सीधे कुंडलपुर रवाना हुए। लकी कुडेरिया,पंचम विश्वकर्मा, राजेश जैन, श्रीकांत तिवारी, बल्देव सिंह बुंदेला, सत्यम खरे, जीतेंद्र राजा, अमन, अरविंद, मुन्ना, नीरज चौबे, बिट्टू सहित अनेंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।