//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर-दमोह हाइवे पर बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम केरो के समीप बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक और कार की भिंड़त हो गई जिसमें कुल 05 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को डायल हंड्रेड पायलट प्रेमनारायण पाल, हेड कॉन्स्टेबल सरमन - 176 तथा आरक्षक सूरज शर्मा - 1357, रतन सिंह - 397 की मदद से बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिलाचिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।
जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।