Translate

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

छतरपुर। मिलकर चोरी करने वाले जीजा- साले की जोड़ी अब पुलिस हिरासत में...साथ ही चोरी की हुई 03 मोटसाइकिलें और 04 ट्रेक्टर की बैट्रियां बरामद।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियो की धरपकड़ अभियान छतरपुर जिले में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय व उनकी टीम ने कल दिनांक 28/04/2022 को मुखविर की सूचना के आधार पर पचेर घाट से आरोपी रवि रैकवार निवासी रनगुवां थाना मातगुंवा और जगदीश रैकवार निवासी ग्राम मऊबछौंड़ा थाना दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया है, दोनो आरोपीगण से थाना ईशानगर में चोरी हुयी मोटरसाइकिलें हीरो होण्डा सी.डी.डीलक्स, हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस, बजाज प्लेटिना एवं ट्रेक्टर की 04 बैट्रिया बरामद की गई है।

 इस प्रकार दोनो आरोपियो से चोरी का लगभग 1,50,000 रुपये का माल बरामद किया गया आरोपी रवि रैकवार और आरोपी जगदीश रैकवार रिस्ते में आपस में साले व जीजा है । जो साथ मिलकर जिला छतरपुर, जिला टीकमगढ़ और जिला निवाड़ी के क्षेत्रों में चोरी किया करते थे ।

नाम पता आरोपीगण – 

      (1) रवि पिता पप्पू रैकवार उम्र 19 साल निवासी रनगुवां थाना मातगुवां जिला छतरपुर ।

      (2) जगदीश पिता लक्ष्मन रैकवार उम्र 25 साल निवासी मऊबछौड़ा थाना दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ । 

• इनकी रही भूमिका।

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ईशानगर आशुतोष श्रोत्रिय, प्र.आर. 791 राजेन्द्र तिवारी, प्र.आर. 700 जगवेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर.527 धर्मेन्द्र सिंह, आर. 195 दानिश अली, आर. 474 भूपेन्द्र सिंह, आर, 149 संतोष चौरसिया, आरक्षक चालक 437 अनूप यादव थाना ईशानगर व आर. 633 अंकित सोनी थाना मातगुंवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।