Translate

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

बाजना। दो हजार रुपये के इनामी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। 02 हजार रुपये के इनामी चोर को बाजना थाना पुलिस ने पकडनें में सफलता हासिल की है, आरोपी पिछले डेढ वर्ष से फरार चल रहा था। 

      बताया गया कि आरोपी ने थाना क्षेत्र में चोरी की अनेंक घटनाओं को अंजाम दिया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल्डन दादा निवासी ग्राम दरगुवां थाना बडामलहरा को बाजना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बाजना थाना पुलिस ने अनेंक मामले दर्ज किये हैं। इसमें आरोपी बैंक चोरी, व किराना दुकान की चोरी में भी संलिप्त बताया गया है।

 आरोपी पिछले डेढ वर्षे से फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर विभाग ने 02 हजार रुपये की इनाम घोषित किया था। वहीं आरोपी के विरुद्ध बाजना पुलिस थाना में धारा 457, 380 आईपीसी अंतर्गत प्रकरण दर्ज था।

उक्त आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही में थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के अलावा प्रधान आरक्षक रामप्रकाश गोस्वामी, रूपसिंह, रामराज, रमन व भरतलाल की भूमिका रही हैं।