//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। उपपुलिस महानिरीक्षक विवेकराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन व एसडीओपी राजाराम साहू के निर्देशन में बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा अपराधियों की धर पकड की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लटोरी पिता परमा यादव (48) निवासी मझौरा थाना बाजना को पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब पकडनें में सफलता हासिल की।
बताया जाता है कि आरोपी ने करन यादव (26) पर हाँथ से बनी एक नली 12 बोर की बंदूक से जान से मारनें के इरादे से फायर किया था। घटना में करन यादव लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया। सूचना पर बाजना थाना पुलिस ने इलाज हेतु घायल को अस्पताल भेजा जहाँ गोली निकाली गई। घटना 13 अप्रैल 2022 की बताई गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 307, 294 आईपीसी अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के निर्देश पर एएसआई रामप्रकाश अहिरवार पुलिस आरक्षक भरतलाल, रमन, प्रीती मुखारिया ने घेराबंदी कर मझौरा के जंगल से आरोपी को पकडा है।