//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। दिनांक 15/ 5/ 2022 को दोपहर करीबन 3:00 बजे 100 डायल पर भरत अहिरवार द्वारा सूचना दी गई थी कि 5 साल का बच्चा रितिक पिता कालीचरण अहिरवार उम्र 5 साल निबासी सुकवा थाना नॉगओ अपने मामा बंटी अहिरवार के यहाँ आज ही कथा में शामिल होने आया था जो कही गुम हो गया है। उक्त सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री सचिन शर्मा जी को दी गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बामिठा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बच्चे की दस्तयबी हेतु आदेशित किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के निर्देशन व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी खजुराहो पुलिस श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन मैं बच्चे कि पता राशि हेतु थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक पंकज शर्मा को आदेशित किया गया।
100 डायल पर सूचना प्राप्त होने के उपरांत तुरंत घटनास्थल पर श्रीमान एसडीओपी महोदय खजुराहो व थाना प्रभारी बमीठा ने पहुंचकर गांव वालों को एकत्रित कर अलग-अलग टीमें बनाकर बच्चे को खोजना शुरू किया गया। बच्चे को खेतों में पैदल घूम घूम कर बच्चे को खोजते रहे जो घर से करीब 1 किलोमीटर दूर शाम 5:00 बजे पुलिस की टीम को जंगल में 2 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद खेतों में सकुशल मिला। जो खेलते खेलते रास्ता भूल कर भटक गया था जिसे सकुशल परिवार वालों को सुपुर्द किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी बमीठा पंकज शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा, आरक्षक उदय, सैनिक बृज बिहारी थाना बमीठा, सैनिक इस्लाम खान, आरक्षक मुकेश जाटव एसडीओपी कार्यालय खजुराहो, राम प्रसाद कुशवाहा निबासी पत्थरगवाँ ग्रामीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।