Translate

सोमवार, 9 मई 2022

बक्सवाहा। हत्या के दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए जयस ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।

 बक्सवाहा। हत्या के दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए जयस ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। जय आदिवासी युवा शक्ति तहसील इकाई संगठन ने झामसिंह इरकिरा तहसीलदार बकस्वाहा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन में उन्होंने एक घटना में मारे गए 02 लोगों के परिवार को न्याय एवं सहायता राशि दिलानें की मांग की है। 

ज्ञापन में लिखा कि, सिवनी जिले के उराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमांस की शंका में कुछ अन्य संगठन के लोगों ने 2 आदिवासियों को पीट-पीटकर जान ले ली। मृतकों के परिवार को उचित न्याय एवं प्रत्येक को 2 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि दिलाने की संगठन ने मांग की है। 

नंदराम आदिवासी जिला अध्यक्ष छतरपुर, गोपाल बारेला ब्लॉक अध्यक्ष बकस्वाहा, पप्पू बारेला कार्यवाहक अध्यक्ष छतरपुर, छोटू बारेला जिला मीडिया प्रभारी छतरपुर, गारदेश बारेला ब्लॉक मीडिया प्रभारी बकस्वाहा, छोटू बारेला सहित संगठन के अन्य सदस्य ज्ञापन में शामिल हुए।