Translate

सोमवार, 23 मई 2022

बक्सवाहा में सांसद कप-2022 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। दमोह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ामलहरा विधानसभा के बक्सवाहा नगर में सांसद कप का रविवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष एवं प्रबल प्रताप सिंह पटेल के द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया।

     इस अवसर पर उनके साथ सुनील मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, करन सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि, अनिल सोनी मंडल अध्यक्ष, गिरिजा प्रसाद पटेरिया मंडल अध्यक्ष, ब्रज गोपाल सोनी, राज किशोर तिवारी, संदीप खरे अध्यक्ष किसान मोर्चा, दीपेंद्र परमार, कमल सोनी अध्यक्ष टूर्नामेंट कमेटी, देवेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

          टूर्नामेंट संचालक देवी सिंह राजपूत द्वारा बताया गया इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग ले रही हैं जिसमें पहले दिन तीन मैच आयोजित किए गए जिसमें पहला मैच सुनहरा और अमोदा के बीच खेला गया. जहां अमोदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 04 विकेट पर 90 रन बनाए, परम एवं मोंटी रावत ने 20-20 रन का योगदान दिया है जवाब में सुनहरा टीम 60 रन ही बना सकी और 30 रन से मैच हार गए। जिसके बाद दूसरा मैच मंडी जूनियर एवं सांची सेमरा के बीच खेला गया मंडी क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 09 ओवरों में 81 रन बनाए जवाब में चाचीसेमरा की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआत में ही विकेट गिर जाने के कारण पूरी टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गए और 14 रन से मैच हार गए एवं अंतिम मैच लायंस क्लब बक्सवाहा और कुसमाड़ के बीच खेला गया जिसमें लायंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 09 ओवरों में 141 रन बनाए प्रशांत दुबे 42 अंकित बाल्मिक 26 एवं राघव ने 30 रनों का योगदान दिया जवाब में खेलने उतरी को कुस्माड़ की टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई. लायंस क्लब ने मैच 81 रन से जीत लिया आज के मैच में मैन ऑफ द मैच मोंटी रावत, सत्यम आदिवासी और अंकित बाल्मिक रहे।

         आयोजन समिति के सचिव महिंद्र बबुआ ने बताया कि कल 5:00 बजे से मैच प्रारंभ हो जाएंगे कुल 05 मैच खेले जाएंगे समस्त टीमें निर्धारित समय पर पहुंचे और टूर्नामेंट को भव्य बनाने के लिए नगरवासी एवं ग्रामवासी मैच देखने जरूर पहुंचे टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11000 एवं उप विजेता टीम को ₹5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे आज के मैच का आंखों देखा हाल मुकेश रावत सीनियर कॉमेंटेटर एवं महेश पटेल धर्मेंद्र सिंह राजपूत, प्रीतम भदोरिया, मुकेश दीक्षित, वैभव ताम्रकार एवं ब्रतेश जैन ने सुनाया एवं मैदान की पूरी व्यवस्था राहुल यादव एवं रामेश्वर आदिवासी ने की।