एजेंसी जयपुर। रविवार को शाम जयपुर राजस्थान में 22 /5/2022 को अखिल समाज सेवा दल में श्रीमती संगीता नायक को राजस्थान प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया, संस्थापक एवं अध्यक्ष ने फुलमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र दिया।
इसी कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम स्वागत के दौरान श्रीमती वर्षा नायक संस्थापक एवं अध्यक्ष महोदया का एडवोकेट श्रीमती संगीता नायक ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस बीच मौजूद कार्यकर्ताओं में विनोद कुमार नायक, महासचिव, अखिल समाज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, तथा इसी क्रम में महासचिव विनोद कुमार नायक सभी कार्यकर्ताओं वह गणमान्य व्यक्तियों का इस मीटिंग में पधारने पर उनका आभार प्रकट करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एवं साथ ही कहा कि मातृशक्ति सर्वे सर्वा शक्ति है।
संस्थापक एवं अध्यक्ष महोदया, श्रीमती वर्षा नायक ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश प्रभारी संगीता नायक आप सभी प्रदेशवासी, प्रदेश प्रभारी के साथ इस संगठन को मजबूत करें। महिलाओं पर ध्यान देते हुए संस्थापक महोदया ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर जोर डाला जाए और सभी समाज की बालिकाओं को शिक्षा दिलाई जानी चाहिए और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलाने के लिए जल्द से जल्द एक टीम बनाकर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग चालू करने के लिए कहा।
प्रदेश प्रभारी ने संस्थापक का समर्थन करते हुए कहा कि हम बहुत जल्द राजस्थान प्रदेश में जो महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन को देखते हुए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग जल्द से जल्द एक टीम बनाकर चालू करेंगे।
एवं साथ ही बालिकाओं की शिक्षा पर भी राजस्थान प्रभारी ने कहा कि हर तबके की बालिकाओं की शिक्षा के ऊपर जोर दिया जाएगा।
इस दौरान इस कार्यक्रम में संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक, महासचिव विनोद कुमार नायक, राजस्थान प्रदेश प्रभारी एडवोकेट संगीता नायक, एडवोकेट जगदीश कुमार नायक, एडवोकेट गजानंद वर्मा, एडवोकेट मोहम्मद शादाब, एडवोकेट राजकुमार नायक, धर्म सिंह यादव, दिलीप सिंह राजपूत, देवाराम, मनीष नायक, घनश्याम कटारिया, अर्पित नायक, वंदना, श्रीमती सुंदर देवी वर्मा, रमेश जाट, राहुल, राकेश जांगिड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
