//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। 02 बच्चों की मां घर से लापता हो गई, पीडित पति ने मामले की सूचना बाजना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भागीरथ अहिरवार निवासी ग्राम बाजना (30) ने थाना पुलिस में अपनी पत्नी कृष्णा बाई अहिरवार (26) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित पति ने पुलिस को बताया कि, 8 वर्ष पहले उसकी शादी ग्राम देवरा हुई थी उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे भी है। 25 दिन पहले सास-बहू का घर में मामूली बात को लेकर झग़डा हुआ था। नाराज होकर कृष्णाबाई अहिरवार दोनों बच्चों को लेकर गायब हो गई। गुमशुदगी के बाद भागीरथ ने रिस्तेदारी समेत कई जगहों पर उसकी तलाश की परंतु उसका सुराग नहीं लगा। परेशान पति ने मामले की शिकायत बाजना थाना पुलिस से की है।