Translate

शुक्रवार, 27 मई 2022

बाजना। जुआ फड पर छापामारी, 04 जुआडी पकडे।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना पुलिस ने जुआ फड पर छापामारी कर 4 जुआडियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी व ताश के पत्ते बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

    जानकारी के अनुसार, अनिल पिता लखनलाल उपाध्याय, शिवरतन पिता छविलाल उपाध्याय, राजपाल पिता धर्मा अहिरवार, रामदीन पिता गिल्ला अहिरवार निवासी ग्राम गोपालपुरा थाना बाजना को पुलिस ने जुआ मामले में हिरासत में लिया है। एसआई रामप्रकाश अहिरवार, प्रधान आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक रविंद्र यादव, रमन, महिला आरक्षक प्रीति मुखरिया ने मुखबिर की सूचना पर जुआ फड पर छापामारी कर जुआडियों को पकड लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हजार रुपये नगद व ताश के 52 पत्ते बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने 13 जुआ एक्ट अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।