//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशानुसार बाजना थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी एवं नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा बाजना के मुख्य बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हें आर्थिक दंड दिया गया. साथ ही उन्हें यह समझाइश भी दी गई कि वाहन चलाते समय यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें।
इस दौरान एसआई रामप्रकाश अहिरवार के अलावा आरक्षक गणेश अहिरवार, बालवीर, राम किशोर साहू सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।