एजेंसी। अखिल समाज सेवा दल द्वारा जीव दया का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें गौ माता व पशुओं के लिए हरा चारा खिलाया गया. तेज गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी वह परिंदे बांधे गए पशु पक्षियों के लिए हरा चारा दाना पानी की व्यवस्था की गई।
जिसमें अखिल समाज सेवा दल की संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक महासचिव विनोद कुमार नायक संरक्षक राजेंद्र कुमार नायक IAS सेवानिवृत्त अधिकारी मुख्य सलाहकार ओम भाटी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार नायक और प्रभारी दिल्ली NCR गुडगांव आशा नायक व शोभा दानोदिया समाज सेवक जयपुर से राजू पहाड़िया व नवनीत शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
इस दौरान संस्थापक एवं अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अखिल समाज सेवा दल सभी प्रदेशों में ऐसे ही जीवदया का कार्यक्रम किया जाएगा. जिसमें अखिल समाज सेवा दल द्वारा प्रभारियों को नियुक्त किया गया।
जिसमें साध्वी प्रतिभा पावनी प्रभारी महाराष्ट्र, डॉ रेनू राका जैन प्रभारी कर्नाटक, आशा नायक प्रभारी दिल्ली ncr गुडगांव, सरोज बेन प्रभारी गुजरात, अर्चना देवी प्रभारी मध्य प्रदेश और सभी प्रदेशों से प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे।
उनमें भी मातृशक्ति को नियुक्त किया जाएगा और इन सभी प्रभारियों का 01 वर्ष नियुक्त किया जाएगा।
