Translate

गुरुवार, 26 मई 2022

बाजना। साक्षरता अभियान के संबंध में विभिन्न बिंदुओं को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना के हाई सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक शिक्षा केंद्र बक्सवाहा अंतर्गत बाजना में साक्षरता के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

 इस बैठक में ग्राम बाजना के जन शिक्षा में साक्षरता अभियान के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

        जिसमें अक्षर साथियों को पोर्टल पर कैसे पंजीयन करना है, एवं प्रधानाध्यापक के द्वारा उसका सत्यापन कैसे करना है,, सभी को मोबाइल के माध्यम से पंजीयन करना एवं करवाना है बैठक में विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र सिंह लोधी जन शिक्षा केंद्र बाजना के शिक्षक रामरतन उपाध्याय, जैनेंद्र कुमार जैन, शाला प्रभारी एवं अलग-अलग ग्रामों के अक्षर साथियों ने भाग लिया।

 साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोगों की भागीदारी निभाई एवं हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी बृजेश कुमार यादव आदि शामिल रहे एवं मीडिया से सत्यम खरे, नीरज चौबे शामिल रहे।