नेटवर्क छतरपुर। दिनांक 22.05.2022 को फरियादी प्रकाश खटीक ने रिपोर्ट किया की इसकी मझली बेटी कुं0 नेहा उम्र 23 साल एवं छोटी बेटी उम्र 16 साल घर से बिना बताये कही चली गई है रिपोर्ट पर अप0क्रं0 88/22 धारा 363 ता0हि0 का अज्ञात आरोपी के विरूद् पंजीवद् किया गया।
दिनांक 23-05-2022 को नाबालिक लडकी द्वारा खजुराहो उदयपुर टेन के पैसेंजर धनश्याम नामदेव के मोबाइल फोन से सूचना दी गई कि हम जा रहे अब लौट कर नही आयेगे जो उक्त काल की जानकारी परिजनो द्वारा पुलिस को दी गई।
जो थाना पुलिस गुलगंज द्वारा तत्काल उस मोबाइल नंबर पर बात कर धनश्याम नामदेव से चर्चा की गई तथा लडकियो को समझा कर वापस घर भेजने को कहा गया जो पैसेंजर धनश्याम नामदेव द्वारा उक्त लडकियों को काफी समझाने के बाद गुलगंज भेजा गया।
पुलिस लगातार पैसेंजर धनश्याम से संपर्क मे रही और अंततः उक्त दोनो लडकिया दिनांक 24.05.2022 को सुरक्षित अपने घर वापस आ गई दिनांक 25.05.2022 को धारा 164 जाफौ के कथन कराये गये जो किसी प्रकार की कोई घटना घटित होना नही बताया।
वहीं थाना प्रभारी गुलगंज द्वारा पैसेंजर धनश्याम नामदेव का नाम महिला सुरक्षा शाखा के विशेष अभियान में असली हीरो के रूप में भेजा गया है।