Translate

शनिवार, 7 मई 2022

बक्सवाहा। वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक पर चढ़ाया ट्रेक्टर...हालात गंभीर।

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा वन परिक्षेत्र के सम्मेरपुरा के जंगलों से एक ट्रेक्टर द्वारा वन भूमि से अवैध तरीके से पत्थर भर कर ले जा रहा था जिसके बाद वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक लक्ष्मण पिता सुंदर यादव उम्र 26 साल निवासी समेरपुरा ने रोका जिसके बाद अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने  वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जो गंभीर घायल हो गया जिसके बाद 100 नंबर से बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल रेफर कर दिया वही घायल वन विभाग के सुरक्षाकर्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम जंगल रवाना कर दी है।