//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा अंचल क्षेत्र के ग्राम बाजना में स्थानीय लोगों को पानी की बड़ी किल्लत है. जहां पर उन्हें प्रतिदिन पानी भरने के लिए दो- तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है।
तो वही ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव पंचायत क्षेत्र में लोगों के घरों तक पेयजल की व्यवस्था कराने तो दूर की बात बल्कि ग्राम में एक प्याऊ खुलवाने में भी विफल रहे हैं।
भीषण गर्मी के इस दौर में आए दिन राहगीरों को अपनी प्यासे कंठों की प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।