Translate

सोमवार, 2 मई 2022

VIDEO:- बाजना में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। सोमवार को बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बाजना में बाजना थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। 

        स्पष्ट कर दें कि आगामी त्यौहार अक्षय तृतीया, ईद एवं परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में यह फ्लैग मार्च बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के नेतृत्व में निकाला गया है. जिस बीच थाना प्रभारी द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई है।

       जिसमें बाजना थाना प्रभारी श्री कुर्मी के अलावा एसआई रामप्रकाश अहिरवार व आरक्षक रामराज रमन, गणेश, बलबीर, भरत, रूपसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

       इस दौरान यह फ्लैग मार्च बाजना थाने से प्रारंभ होते हुए बस स्टैंड, सुकलाना मोहल्ला, रामलला, हरिजन मोहल्ला के बाद पुनः बस स्टैंड पश्चात थाना परिसर में समाप्त हुआ।