Translate

गुरुवार, 26 मई 2022

छतरपुर। MSME इकाईयों के उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित।

 

नेटवर्क छतरपुर। म.प्र. शासन, सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रदेश की सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम इकाईयों को श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 से 2020-2021 तक के लिये प्रदेश की सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम इकाईयों को इस पुरस्कार योजना में भाग लेने हेतु आवेदन आंमत्रित किये जाते है।
 पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार 2.50 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। 
उक्त के अतिरिक्त महिला श्रेणी की उद्यमी अन्य प्रकार से सक्षम श्रेणी के उद्यमी और अजा. व अजजा. श्रेणी के उद्यमी मेे से प्रत्येक श्रेणी में 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाते है। 
इच्छुक इकाईयां विभागीय पोर्टल www.mpmsme.gov.in  पर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एक इकाई किसी एक वर्ष के लिये ही आवेदन कर सकती है। आवेदन करते समय किसी समस्या हेतु अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय में अथवा मोबाइल नम्बर 9174374444 पर सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छतरपुर जिला प्रबंधक ने दी।