Translate

शनिवार, 16 जुलाई 2022

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन...जानिए क्या है खास

//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में 296 किलोमीटर लंबा चार लाइन चौड़ा एक्सेस नियंत्रण एक्सप्रेसवे है। 

यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले के एनएच 35 भरतकूप से इटावा जिले में आगरा एक्सप्रेस वे  से जुड़ेगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था जिसका उद्घाटन आज उन्होंने ही 16 जुलाई 2022 को जालौन जिले के कईथेरी गांव में इसका इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को पूरा बनने का टारगेट 36 महीने रखा गया था लेकिन यह एक्सप्रेस महज 28 महीने में ही पूरा बनकर तैयार हो गया


क्या है बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की बड़ी बातें।

इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 296 किलोमीटर लंबा है इसकी लागत  14.850 करोड़ रुपए है इस एक्सप्रेस-वे को बनने का टारगेट 36 महीने में रखा गया था लेकिन यह 28 महीने में ही तैयार हो गया है इस एक्सप्रेस वे में 6 टोल प्लाजा 7 रैप प्लाजा 4 रेलवे ओवरब्रिज  18 फ्लाई ओवर 266 छोटे पुल 14 लंबे पुल  और यदि राजनीति की दृष्टि से देखा जाए तो इस क्षेत्र में लोकसभा की 4 सीटें पड़ती और विधानसभा 19 सीटें आती है  अभी वर्तमान में यह एक्सप्रेसवे चार लेन का है, लेकिन आने वाले समय में 6 लेन का  किया जा सकता है इसकी शुरुआत  चित्रकूट से शुरू होगा और इटावा के पास खत्म होगा जो कि आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड का सीधा रूट मिलेगा। 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे 7 जिलों से होते हुए गुजरेगा जिसमें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया ,इटावा है अब चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर 12 की जगह 7 घंटे में ही पूरा होगा।