Translate

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

बाजना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम बाजना में निकाली गई भव्य कलश यात्रा।


//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गाजे बाजे, रथ, घोड़े, डीजे के साथ ग्राम बाजना में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भीमकुंड के महंत शंकराचार्य जी महाराज ग्राम बाजना पहुंचे। वही बाजना के वार्ड नंबर 6 एवं वार्ड नंबर 2 के इन लोगों ने भजन कीर्तन किए। 

कलश यात्रा के पश्चात भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शिक्षक नीरज पंडित, सुरेश शुक्ला, रामेश्वर शुक्ला, रमेश पांडे पुजारी, कौशलेंद्र खरे, पत्रकार सत्यम खरे के साथ धर्म प्रेमी बंधुओं की मौजूदगी रही।