//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाजना के मुख्य बस स्टैंड के समीप बना पुल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच चुका है।
उल्लेखनीय है कि यह पुल लगभग 50 वर्ष पुराना है, तथा अब इस पुल के ऊपर गड्ढे होने के कारण कोई भी वाहन एवं व्यक्ति अच्छे से नहीं निकल पाता है।
एवं इन गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है
स्पष्ट कर दें कि इसी पुल के ऊपर से छतरपुर से कटनी, हटा, बिजावर, बक्सवाहा सहित अन्य स्थानों के लिए प्रतिदिन आवागमन होता है, एवं इसी पुल के ऊपर से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के बच्चे निकलते हैं जिससे किसी हादसे की आशंका बनी ही रहती हैं।
अभी दो-तीन दिन पहले ग्राम पंचायत बाजना के सरपंच ने गड्ढों में मिटटी डलवा दी थी परंतु मिट्टी डलवाने के कारण और भी दलदल सा मच गया हैं।