//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना में मटकी फोड़ कार्यक्रम संपन्न हुआ यह कार्यक्रम ग्वाल बाबा के पास हुआ।
इस कार्यक्रम में पहले पूजा हवन एवं भजन कीर्तन हुए इसके बाद मटकी फोड़ने वाली मंडलियों ने मटकी फोड़ी जिसमें आसपास के ग्रामों के लड़के आए हुए थे. जैसे सिद्धाई रामपुरा मल्हार बाजना के लड़के शामिल थे जिसमें मटकी में 5100 रुपए का पुरस्कार रखा था जो सिद्धाई के लड़कों ने मटकी फोड़ कर प्राप्त किया।
कार्यक्रम के बाद लगभग हजारों लोगों को प्रसाद वितरण हुआ एवं दूध दही का भी वितरण किया गया यह कार्यक्रम हर बार ग्राम बाजना में ग्वाल बाबा के पास होता है।
इस कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ लोग भी शामिल हुए बाइट राजेश जैन समाजसेवी साथ में कैलाश शुक्ला सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच पति गोवर्धन विश्वकर्मा, श्रीकांत तिवारी, सुशील, अरविंद, बिट्टू, महादेव शुक्ला एवं मीडिया की सत्यम खरे सहित सभी लोग शामिल रहे।