Translate

रविवार, 7 अगस्त 2022

घुवारा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में आजादी की 75वीं वर्ष गांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के संयुक्त रूप से एक तिरंगा रैली निकाली गई। 

घुवारा के नगर परिषद के प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुई तिरंगा यात्रा का उद्देश आगामी 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव हर के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को प्रेरित करना है।

 इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों के अलावा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल का समस्त स्टाफ सहित नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार खटीक, मनीष विश्वकर्मा, विपिन राय, श्रद्धा पांडे रघुवीर राजपूत सोनू सिंगर बिहारीलाल  परमलाल प्रजापति  सहित मौजूद रहा।