//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां(छतरपुर)। मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी त्योहारों को लेकर पुलिस थाना भगवां में शांती समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने धर्मावलंबियों से शांती एवं सदभावना पूर्वक त्यौहार मनानें की अपील की। उन्होनें त्योहारों पर निकाले जाने वाले जुलूस एवं अन्य धार्मिक यात्राओं की अनुमति लेने की बात कही। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा कर ध्वज संहिता का पालन करते हुए राष्ट्र ध्वज फहरानें की अपील की गई। काशीप्रसाद असाटी, शंकर दुबे , शीलचंद जैन, अरूणप्रताप सिंह, लोकेंद्र सिंह, मुन्नाराजा, मल्ली जैन, शंकर सोनी, सचिव मोहन लोधी, जनपद सदस्य रविन्द्र जैन, रवि राजा, रविन्द्र चौधरी, भगवतप्रताप सिंह, काशिम खान, मौलवी रिजवान शेख, गब्बर खान, विनोद लोधी बैठक में शामिल हुए।