//शिवराम आठ्या//
बम्होरी(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत आने बाले निवार तिगड्डा सागर छतरपुर हाईवे मार्ग पर तीन दिन पहले एक अज्ञात वाहन के टक्कर से एक मवेसी की मौत हो गई, जिसका शव आज ख़बर पड़े जाने तक जस का तस पड़ा हुआ हैं।
इसी हाईवे मार्ग से आने जाने बाले निवार के स्थानीय राहगीरों ने बताया की उनका इस मार्ग से रोज आना जाना होता हैं. जहां पर विगत तीन दिन पूर्व से मवेशी का शव पड़ा होने से हाईवे पर दुर्गन्ध की स्थिति अभी बनी हुई हैं जिसको अब तक उठाया नहीं गया हैं।
एक तरफ प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण की दम भरती है और दूसरी तरफ गोवंश सड़कों पर दम तोड़ रही हैं। गाय के मृत शव को कुत्ते और गीदड़ नोंच रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते उस मार्ग से आने जाने बाले राहगीरों का दुर्गंध से बुरा हाल है।
आपको बता दें की सागर छतरपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में गौवंश या अन्य मवेशियों की मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं अतः जरूरत हैं ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की।