Translate

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

बाजना। बिजली का करंट लगने से युवक की हुई दुःखद मौत।

 

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। पुलिस अनुभाग बड़ामलहरा के बाजना थाना अंतर्गत ग्राम सिद्धाई में बिजली का कनेक्शन काटते वक्त बिजली का करंट लगनें से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

     जानकारी के अनुसार उत्तम पिता आदिवासी उम्र 20 साल निवासी सिद्धाई है जो प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर रहा था। 

        उस दौरान दीवाल पर बिजली का तार आ रहा था। जिसे मृतक ने प्लास से बिजली का तार काटा तभी उसे जोरदार बिजली का करंट लग गया। जिसे उसके परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा ले कर गए जहाँ उसकी मौत हो गयी है।