नेटवर्क निवाड़ी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित "यूथ महापंचायत" में आए आपने जिले से चयनित सभी युवाओं को "माँ तुझे प्रणाम" के अंतर्गत निवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे निवाड़ी जिले से युवा समाजसेवी छात्र रोहित रजक एवं अफ़ज़ल ख़ान ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा हुसैनीवाला बॉर्डर, अटारी बाघा बॉर्डर पर भ्रमण किया, साथ ही पंजाब के अमृतसर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। युवाओं ने उस उस जगह को भी चूमा, जहाँ शहीद भगत सिंह को लाहौर जेल में फसी देने के बाद पार्थिव शरीर को आधा जला के छोड़ गए थे।
इसके साथ ही दोनों ने बताया है कि उपर्युक्त योजना एवं भ्रमण के दौरान उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, समाज को सुधारने एवं देश प्रेम से संबंधी बहुत कुछ बातें सीखने को मिली। जिस को उन्होंने अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया एवं हुसैनीवाला बॉर्डर पर शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीद स्थल पर जिला निवाड़ी से माँ बेतवा का पावन जल चढ़ाया एवं श्री ओरछा धाम की मिट्टी ले जाकर अर्पण की। हमारे पूरे जिले वासियों को अपने इन दोनों युवाओं पर नाज़ है।