//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। पुलिस अनुभाग बड़ामलहरा के ग्राम छायन में अज्ञात कारण के चलते उनतीस वर्षीय महिला ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम छायन निवासी संगीता राजपूत ने अज्ञात कारण के चलते घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले गए जहाँ प्राथमिक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल तहरीर के जरिये पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचना भेज दी ।