//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद के सीएमओ राजेश कुमार खटीक के द्वारा दिन शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे ने घुवारा के मेन रोड के डिवाइडर का निर्माण जा रहा है, साथ मे उसी में वृक्षारोपण किया जा रहा है वृक्षारोपण के दौरान गुलाब एवं गेंदा एवं तुलसी सहित अन्य कई प्रकार के वृक्षों को रोपित किया गया बता दें कि अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण के दौरान घुवारा नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार खटीक जी के द्वारा बताया गया है कि अपने जीवन में पेड़ पौधे बहुत ही आवश्यक है।
यह वृक्षों को रोपित करके हम अपने सुखद भविष्य को तैयार कर रहे है । मीडिया के माध्यम से लोगो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे अपने अपने घर में और जगह जगह पर पेड़ पौधे लगाना जरूरी है जिसमें हम सभी को फल फूल एवं हवा छाया वायु मिलती है सीएमओ राजेश कुमार खटीक इंजीनियर मनीष विश्वकर्मा विपिन राय रामस्वरूप राय रन्मत सिंह अंकित सिंह धर्मेंद्र मिश्रा रामकुमार रावत सिद्धा पांडे माला राजपूत विक्रम सिंह बिहारी लाल अहिरवार सहित मौजूद रहे।