नेटवर्क छतरपुर। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव, अपनी फिटनेस के लिए मशहूर डीआईजी विवेक राज सिंह हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल से तय करेंगे 200 किलोमीटर का सफर
पन्ना जिले के मंडला से प्रारंभ हुई डीआईजी विवेक राज सिंह की तिरंगा साइकिल यात्रा पन्ना , छतरपुर , टीकमगढ़, निवाड़ी में होगा विश्राम।
तिरंगा साइकिल यात्रा के दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह ,पन्ना एसपी धर्मेंद्र मीणा ,छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ,एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ,डीएसपी शशांक जैन रहे मौजूद
नौगांव में प्रवेश करते ही देशभक्ति की धुन पर हुआ साइकिल तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिसकर्मियों का किया स्वागत !
नगर की जनता सहित थाना प्रभारी संजय बेदिया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किया तिरंगा साइकिल यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक !
छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा बोले तिरंगे के प्रति निभाए अपनी जिम्मेदारी आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रत्येक घरों पर फहराया जाए तिरंगा !
तो वही जिले की सीमा समाप्त होते ही पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने किया तिरंगा साइकल यात्रा का स्वागत !