//विन्द्रावन विश्वकर्मा
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बीते दिन शासकीय महाविद्यालय बड़ामलहरा मैं हर घर तिरंगा अभियान के तहत् एक विशाल रैली का आयोजन किया गया ।
जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयं सेवक तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं भी शामिल हुई।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जीएस गिल द्वारा "हर घर तिरंगा" का महत्व बताने के तत्पश्चात तिरंगा लहराकर किया गया।
रैली शासकीय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर स्थानीय तहसील तक पहुंचकर पुनः मंडी रोड होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई।
इस बीच विद्यार्थियों ने तिरंगा के सम्मान में देशभक्ति नारे लगाए और रास्ते में मिलने वाले राहगीरों को अपने घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह कार्यक्रम उ. मा. कन्या शाला एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में श्री राकेश तिवारी , श्री राजकुमार पांडेश्री अशोक कुमार ओझा , राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ राजकुमार अहिरवार, डॉ आरिफ खान, डॉक्टर रीता बुंदेला डॉ अरविंद सिंह यादव डॉ लालमणि तिवारी , एवं "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम प्रभारी डॉ नवल किशोर रजक छात्रसंघ बबलू चड़ार एवं कन्या शाला के समस्त शिक्षक, छात्राएं एवं छात्रों ने भाग लिया।
