//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। चड़ार (आठया) समाज का प्रांतीय युवा महासम्मेलन समारोह कार्यक्रम मंगल भवन बड़ामल्हरा जिला छतरपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि बड़ामल्हरा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति निशा राजा बुंदेला जी रही एबं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष देवरी कु. आँचल आठया जी ने की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री संदीप चड़ार जी जबलपुर वालों ने समाज को सम्बोधित करते हुए बर्तमान समय में समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भागीदारी होने की बात विशेषरूप से की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उत्तम आठया जी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश आठया जी की और समस्त समाज बन्धुओं कि सहमति से बबलू चड़ार लखनवां जी को प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) बनाया गया और उमाशंकर चड़ार को प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चढार ललितपुर वालों को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, देवी जी को जिला अध्यक्ष ललितपुर और मनमोहन जी को टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष बनाया गया छतरपुर जिले से सुरेश चड़ार को जिला महामंत्री लल्लू चड़ार को जिला मंत्री माते लखन चड़ार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया और प्रदेश अध्यक्ष बबलू चड़ार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जबलपुर, सागर दिल्ली, दमोह, टीकमगढ़, झांसी कटनी , ललितपुर भोपाल,बंडा, गढ़ाकोटा, हटा,बटियागण,दमोह, छतरपुर, आदि जिलो से कई सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन मौजूद रहे।