Translate

शनिवार, 3 सितंबर 2022

घुवारा। नगर में व्याप्त कचड़ा बन सकता है बीमारियों की वजह।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर के वार्ड नंबर 02 में लगें कचरे का ढ़ेर नहीं उठाया जा रहा है, सफाई कर्मचारियों से कई बार अवगत कराया गया. लेकिन कचरा उठाने की फुर्सत नहीं है सफाई कर्मचारी गाड़ी में से उतरते नहीं है आम आदमियों से बोलते हैं मैं नहीं उठाऊंगा।

           तब सीएमओ से मीडिया कर्मियों ने बात की तो वह बोलते हैं की उठवा लेंगे।

उल्लेखनीय कचरे के ढेर लगे होने के कारण कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है नगर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, गौरतलब है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि हमारा घुवारा स्वच्छ रहेगा लेकिन उनकी घोषणा का कोई भी परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।

  झमाझम बारिश से कई इलाकों में भरा हुआ है पानी ऐसे में आम जनता परेशान हैं।

 ऐसा बताया जा रहा है कि घुवारा के मैन बस स्टैंड पर एव आंगनवाडी कार्यालय के पास मनीष राय के मकान के पास कई दिनो से भरा हुआ है पानी तालाब का रूप ले लिया ऐसे में इस बस स्टैंड पर बस एव गुजरनें वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। 

माना जाता है कि काई जगह सडक के किनारे भरा हुआ है बरसात का पानी कि निकासी पूर्णता बंद हो गई और सडक ने मुख्य रूप से तालाब बना लिया।

 बताते हैं घुवारा नगर परिषद के आधकारी एव कर्मचारी का दिन मे करीब 10 दर निकल जाते है कोई ध्यान नही देते है घुवारा नगर परिषद सीएमओ राजेश खटीक को इस संबंध जानकारी भी है फिर भी नही दे रहे ध्यान मेन बस स्टैंड पर बना हुआ है तालाब जिस मे गंदा पानी में खराब बदबू मच्छर एवं मक्खी काई बीमारी हो रही है सीएमओ राजेश खटीक को कोई भी काम की जनकारी दी जाती है तो उसको सही समय पर काम नही जाता है ना ही गंभीर रूप नही लिया जाता है और आपको बता दें कि आपनी मान मानी कर रहे है।