Translate

सोमवार, 12 सितंबर 2022

छतरपुर। हम अपने रैकवार समाज के व्यक्तियो के अधिकारों का हनन नही होने देगे :- आशीष रैकवार

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले विगत कुछ दिनो से रैकवार समाज के मछली बेचने वाले दुकानदारों एंव टोकरी पर बेचनी वाली महिलाओं पर जिस तरीके से दबंगों के द्वारा मारपीट की गई है उन लोगो पर कार्यवाही की जाए और रैकवार समाज को बाजार मै सुव्यवस्थित व्यवस्था दी जाए ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो रैकवार समाज की माताओ बहनो के साथ जिस तरीके छतरपुर जिले मे अन्याय किया जा रहा है रैकवार समाज के पास सुव्यवस्थित व्यवस्था ना होने के कारण वे परेशान हो रहे है गरीब रैकवार समाज की महिलाओं प्रताड़ित किया जा रहा मारपीट की जा रही है जिससे समस्त रैकवार समाज मै रोष उत्पन लगातार चार दिनो से चल रहा है  छतरपुर मै रैकवार समाज की समस्या को लेकर माहोल बना है समस्या से निजात पाने के लिए रैकवार समाज के सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और उसके बाद नगर पालिका छतरपुर पहुंचे जहा रैकवार समाज के लोगो ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया बाद मै नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ , एंव पुलिस प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति मै रैकवार समाज के लोगो की समस्याएं सुनी गई और उनकी समस्याओं के निराकरण के बात कही गई जल्द ही रैकवार समाज की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा!

आशीष रैकवार का कहना है कि हमारे समाज के व्यक्तियो के साथ अन्याय बर्दाश्त नही करेगे आज हमारे समाज की गरीब माताओ बहनो के साथ जिस तरीके से मारपीट की जा रही है यह गलत है जिस पर कार्यवाही की जाए हमारे लोगो को मछली व्यापार के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए।