• समयसीमा में शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश।
नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर संदीप जीआर ने टीएल बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिक समय तक शिकायतों को लंबित रखने तथा निराकरण नहीं करने पर सीईओ जनपद लवकुशनगर, बक्स्वाहा, बिजावर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक अक्षय ऊर्जा (लंबित प्रकरणों के संबंध में), पीएचई तथा एलडीएम को कारण बताओ नोटिस तथा समस्त तहसीलदारों की वेतन काटने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से शिकायतों को लंबित न रखें और तथ्यात्मक निराकरण करें।