//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर के लकी कोचिंग इंस्टीट्यूट घुवारा के संचालक श्री जितेंद्र कुमार साहू ने कोचिंग में शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जीवनी से अवगत कराते हुए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं गुरुओं के महत्व को बताया। इस कार्यक्रम में प्रार्थना कोचिंग के शिक्षक श्री राकेश कुमार सोनी जी, श्री मनोहर लाल जी साहू पतंजलि वाले, पत्रकार श्री बिंद्रावन विश्वकर्मा जी एवं श्री लकी जोशी जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं सभी विद्यार्थियों ने डॉक्टर सर्वपल्ली जी की जीवनी और साथ ही अपने अपने विचार भी व्यक्त किए। साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षक एवं शिक्षार्थियों के संबंधों के बारे में भी अन्य साथी विद्यार्थियों को भी अवगत कराया एवं इसी मौके पर शिक्षक श्री साहू जी ने कोचिंग में आयोजित टेस्ट सीरीज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का माला, शील्ड एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में लकी कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक श्री जितेंद्र कुमार साहू जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कुमारी प्रिंसी मसीह , सौम्या जैन, प्रीति घोषी, मानसी जैन एवं सौरभ विश्वकर्मा के साथ सभी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।