//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। एकल अभियान संच के पदाधिकारि विकासखंड के पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देने का करेंगे काम।
नगर के समाज भवन में एकल अभियान संच के तत्वाधान में आचार्य अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पिछड़े क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज गोपाल सोनी विश्व हिंदू परिषद प्रदेश सदस्य, महेश ताम्रकार प्रखंड पूर्व अध्यक्ष, बृजमोहन थैलीदार समरसता प्रमुख, राजेंद्र उपाध्याय मंत्री, राज किशोर तिवारी, मोती यादव, संच समिति एकल अभियान बलराम विश्वकर्मा, अंचल व्यास अमान सिंह शरण, संच व्यास प्रताप सिंह शरण, संच प्रमुख दशरथ विश्वकर्मा एवं समस्त एकल के आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
एकल अभियान संच का मुख्य उद्देश्य गांव गांव जाकर बच्चों को पंचमुखी शिक्षा प्रदान करना है इस शिक्षा में प्राथमिक शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान जागरण शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा शामिल है एकल अभियान के आचार्यों का मुख्य उद्देश्य 30 विद्यालयों में शिक्षा प्रदान करना है इसमें 6 साल से 14 साल के विद्यार्थीयो को पंचमुखी शिक्षाएं प्रदान करेंगे वही संस्कार शिक्षा में व्यास के माध्यम से राम कथा, मानस कथा एवं लोगों के प्रति संस्कार सिखाए जायेगे गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तक वितरित की जाएंगी और जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते उन्हें स्कूल तक पहुंचाने का कार्य उन्हीं के द्वारा किया जाएगा।