//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा बमनौरा कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामटौरिया चौंकी ग्राम पंचायत सोरई सुमेरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता काशीराम अहिरवार करीब 40 बरस और बेटी रोशनी अहिरवार 14 बरस के करीब की मौत हो गई।
दोनों बकरी चराने गए थे पिता और पुत्री बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गए उसी समय आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और पिता और पुत्री की दोनों की मौके पर मौत हो गई घटनाक्रम करीब आज दोपहर 3:00 बजे की है जो रामटोरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरई सुमेरपुर है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए और रामटौरिया और बमनोरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासखंड बड़ा मलहरा भेज दिया।आकाशीय बिजली गिरने से बेटी और पिता की मौत हो गई।